News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: रेलपुल पर चलती ट्रेन से नहर में गिरी युवती, ग्रामीणों ने बचाया

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 28, 2021  |  9:26 PM

1,451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रेलपुल पर चलती ट्रेन से नहर में गिरी युवती, ग्रामीणों ने बचाया WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजारी पट्टी के समीप नहर पर बने रेलपुल पर चलती ट्रेन से संतुलन खो बैठी एक युवती नहर में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से युवती को सकुशल बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी व खड्डा पुलिस की मदद से जांच पड़ताल कर युवती को थाने लाकर सूचना परिजनों को दी गई। थाने पर पहुंचे युवती के भाई रवि को लड़की को सौंप दिया गया।
खड्डा थाने केएस.आई पी.के सिंह ने बताया कि सावरमती 19 बर्ष पुत्री मोहन पासवान गांव मुंडेरा खागी थाना हाटा जनपद कुशीनगर रविवार को कप्तानगंज से ट्रेन पकड़ कर बिहार प्रांत स्थित मदनपुर स्थान जा रही थी कि बंजारी पट्टी नहर रेल मार्ग पर गंगा जी में पैसा फेंकने के चक्कर असंतुलित होकर ट्रेन से अचानक मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में गिर गयी । कुछ ग्रामीण उसी रास्ते से गुजर रहे थे जो युवती को डूबते हुए देखा तो नहर से निकाल कर उसकी जान बचाई। इसकी सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई। थाने पहुंचे लड़की के भाई रवि के साथ सावरमती को सुपुर्द कर दिया गया है।

आपके लिए और..- जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking