News Addaa WhatsApp Group Join करें

जानें यूपी में योगी सरकार ने इन माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, चलें बुलडोज़र, जब्त की अरबों की संपत्ति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2020  |  11:21 AM

392 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जानें यूपी में योगी सरकार ने इन माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, चलें बुलडोज़र, जब्त की अरबों की संपत्ति WhatsApp
Responsive image

यूपी में प्रदेश स्तर पर चिह्नित 25 कुख्यात माफिया अपराधियों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अक्तूबर के अंत तक कुल 367 करोड़ से अधिक मूल्य की सम्पत्ति के जब्तीकरण, ध्वस्तीकरण एवं अवैध कब्जे से अवमुक्त कराने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा इनके परिवारीजनों एवं सहयोगियों के नाम जारी 150 से अधिक शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

डीजीपी मुख्यालय ने अनुसार अभियान में चिह्नित माफिया अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन 25 चिह्नित माफिया अपराधियों एवं उनके गैंग के सहयोगियों द्वारा अपराधिक कृत्य व अवैध तरीके से अर्जित की गई चल-अचल सम्पत्ति को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) व अन्य नियमों के तहत या तो जब्त किया गया या तो ध्वस्त किया गया या फिर उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई प्रदेश के कई जिलों में की गई है।

उल्लेखनीय है कि विधायक मुख्तार अंसारी, सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व सांसद अतीक अहमद व विधायक विजय मिश्रा समेत कई लोगों की संपत्तियों पर बुलडोजर भी चला है। इसी तरह पश्चिमी यूपी के कई कुख्यात अपराधियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मऊ व भदोही समेत कई जिलों में कार्रवाई की गई है। अवैध निर्माण के कई मामलों में विकास प्राधिकरणों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसी तरह कई मामलों में जिला प्रशासन ने संपत्तियों का जब्तीकरण भी किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking