News Addaa WhatsApp Group Join करें

डहाणू के पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दामोदर शिंगड़ा का देहांत.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

May 2, 2021  |  8:39 PM

1,785 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डहाणू के पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दामोदर शिंगड़ा का देहांत.।

पालघर। कांग्रेस के निर्विवाद वरिष्ठ नेता व डहाणू लोकसभा क्षेत्र से पांच बार पूर्व में सांसद रहे गांधी घराने के प्रिय दामोदर (दामू) शिंगड़ा का आज वसई के कार्डिनल ग्रेसस हास्पिटल में शाम को देहांत हो गया। वे 67 वर्ष के थें। उनके निधन से जिले में कांग्रेसियों में गहरा क्षोभ व्याप्त.है।
बताया जा रहा है कि वे कोरोना से संक्रमित थें। जिसके बाद उनका ईलाज अस्पताल में चल रहा था।लेकिन चिकित्सकों के काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका। उनके परिवार में पत्नी समेत दो सुपुत्र, दो बच्चियां है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

जानकारी मिली है कि स्व.दामोदर (दामू)शिंगड़ा सांसद के उम्मीदवार के रुप में नौ बार कांग्रेस से चुनाव लड़े और पांच बार जीतकर लोकसभा में डहाणू क्षेत्र का बखूबी प्रतिनिधित्व भी किया। वे पहली बार सन्1980 में मात्र 25 वर्ष की अवस्था में डहाणू से लोकसभा सांसद बने। उनकी कांग्रेस कमेटी में गांधी परिवार से काफी नजदीकी रिश्ता रहा है। जानकार बता रहे कि स्व.इंदिरा गांधी लिटिल सांसद संबोधित करके अक्सर बुलाया करती थीं। वे कांग्रेस कमेटी के ठाणे जिलाध्यक्ष पद को शोभायमान किया हुआ है।

     स्व.दामोदर शिंगड़ा के निधन पर कांग्रेस कमेटी पालघर के जिलाध्यक्ष दिवाकर पाटिल,जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह क्षत्रिय,बच्चा ठाकुर, रणवीर शर्मा,शोभनाथ त्रिपाठी, रामप्रकाश निराला, रामनरेश यादव,सिंकंदर शेख,मनोहर दांडेकर, मनीष गालोरे,संगीता डोंडे ईत्यादि अनेकानेक लोगों ने शोक जताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking