News Addaa WhatsApp Group Join करें

धरना देने जा रहे भाजपा झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को बोईसर पुलिस ने थमाया नोटिस.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 21, 2020  |  9:00 AM

1,540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धरना देने जा रहे भाजपा झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को बोईसर पुलिस ने थमाया नोटिस.। WhatsApp
Responsive image
पालघर। राज्य सरकार के नीतियों के विरुद्ध जनता की समस्याओं के 15 सूत्रीय मांगों को निपटाने व  कानून की बगड़ती हालत के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पालघर जिला मुख्यालय पर आयोजित जनाक्रोश धरने में शुक्रवार को शामिल होने जा रहे भाजपा झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं संग झोपड़ पट्टी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरजेश आर. राजकिशोर सिंह के नाम से बोईसर पुलिस ने नोटिस थमाते हुए बोईसर ओसवाल स्थित गणेश मंदिर के समक्ष शामिल होने के लिए एकत्रित सभी भाजपाइयों को जाने से रोक दिया। 
        बोईसर पुलिस द्वारा जनाक्रोश धरने में शामिल होने जा रहे तमाम भाजपा प्रकोष्ठों के संयोजक,सैकड़ों महिला विंग पदाधिकारियों समेत बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी कानून का अनुपालन करने की बात बताते घंटों रोके रखा।
     भाजपा के जनाक्रोश धरने में शामिल होने जा रहे भाजपा झोपड़ पट्टी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरजेश राजकिशोर सिंह के साथ उदय राज शुक्ला, प्रदीप पांडेय, शकील अहमद, पंकज गौतम, सुरेश दुबे, जितेंद्र दुबे, कपिल देव मिश्रा, देवीदत्त पोखरिया, के.राय, सुनीता पाठक, श्रीमती शैलबाला यादव के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking