Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

धोखाधड़ी कर गबन किया गया दो लाख नब्बे हजार रुपये में से एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद, एक अदद बाइक पल्सर व एक अदद अबैध शस्त्र के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार कसया पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jun 9, 2020, 12:03 PM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कामयाबी/कुशीनगर

  • धोखाधडी कर गबन किया गया दो लाख नब्बे हजार रुपये में से एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद
  • एक अदद बाइक पल्सर व एक अदद अवैध शस्त्र के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
  • कसया पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी

अपराधियो औऱ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी कसया नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज मंगलवार को थाना कसया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम कामयाबी हाथ आयी है।
सनद हो की थाना क्षेत्र के रामाभार तिराहा के पास से थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 309/2020 धारा 419,420,406,120 बी,406,411 भादवि से संबन्धित अभियुक्तगण द्वारा षड़यन्त्र कर गबन किये गये 2,90,000 रूपये में से 1,40,000 रू0 व घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर बिना नम्बर व अभियुक्त धीरज राजभर के कब्जे से एक अदद तमन्चा व एक अदद कारतूस 315 बोर को बरामद करते हुए तथा अभियुक्तगण धीरज राजभर पुत्र रामदरश राजभर ग्राम तब्बकल पुर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया , सन्दीप यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी कोन्हवलिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। मुकामी पुलिस ने क्रमश: मु0अ0सं0 309/2020 धारा 419,420,406,120बी,406,411 भादवि, मु0अ0सं0 314/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

Advertisement

बरामदगी का विवरणः-
1. दो पारदर्शी डिब्बे में सर्वमुहर क्रमशः 50,000 रू0 नगद व 90,000 रू0 नगद कुल 1,40,000 रू0 नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 309/2020 धारा 419,420,406,120बी,411 भादवि
2. एक अदद मो0सा0 पल्सर बिना नम्बर व चेचिस नं0 MD2A11CY5KRAH16462 व इंजन नं0 DHYRKH79754 व रंग काली
3. अभियुक्त धीरज के कब्जे से एक अदद कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
4. जामा तलाशी का 4 अदद मोबईल

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
उ0नि0 श्री सजनू यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर मय फोर्स ,निरीक्षक श्री आनन्द कुमार गुप्ता प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर*

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi