Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

निसर्ग चक्रवाती तूफान कभी भी पालघर में दे सकता है दस्तक। प्रशासन हाई एलर्ट ।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Jun 2, 2020, 5:38 PM IST • अब तक 2.3K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पालघर। कोरोना वायरस से चल रही जंग के बीच अब आ रही निसर्ग नामक चक्रवाती तूफान ने मुंबई और पड़ोसी राज्य गुजरात में खतरें की घंटी बजा दी है। दोनों रहे राज्यों में प्रशासन हाई एलर्ट पर है। तटवर्ती ईलाकों के लोगों के सुरक्षा को लेकर हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। एनडीआरएफ की कई टीमें राज्यों के तटवर्ती ईलाकों में डेरा जमाये अभी से पुरी तरह कार्यवाही में जुट गयी है। 

एक जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि फिलहाल मुंबई से 490 तथा गुजरात के सूरत सीटी से 710 किमी. दूर निसर्ग तूफान 100 किमी की रफ्तार से आगे बढ रहा है। यह उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात सीमा तट पर 3 जून को सुबह कभी भी टकरा सकता हैँ।
NewsAddaa
     निसर्ग चक्रवाती तूफान को लेकर पालघर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों का अंतिम रुप दे दिया जा चुका है। जिलाधिकारी डाँ. कैलाश शिंदे ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील करते हुए तटवर्तीय ईलाके के लोगों अलग से रहने की व्यवस्था करते हुए उन्हें पहुँचाया जा रहा है।खानपीने की घरों में समुचित व्यवस्था, घरों के दरवाजे, खिडकियों को बंद रखने, जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों,रसोई गैस के स्विच बंद करने सहित इमेरजैंसी लाईट,मोबाईल को चार्ज रखते हुए मोमबत्तियों को भी घरों में रखने की सलाह जिलाधिकारी ने दी है।
     जिलाधिकारी डाँ. कैलाश शिंदे ने तूफान को लेकर 3 जून को वसई,पालघर, डहाणू तालुकाओं के सभी उद्योग धंधों सहित अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद रखने का आह्वान किया है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi