News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: अवैध हाईरेक्टीफाईड निर्मित शराब बन्टी बबली ब्रांड का डुप्लीकेट शराब बनाने के रैकेट का खुलाशा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2020  |  9:53 AM

1,066 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: अवैध हाईरेक्टीफाईड निर्मित शराब बन्टी बबली ब्रांड का डुप्लीकेट शराब बनाने के रैकेट का खुलाशा WhatsApp
Responsive image
  • अवैध हाईरेक्टीफाईड निर्मित शराब बन्टी बबली ब्रांड का डुप्लीकेट शराब बनाने के रैकेट का खुलाशा
  • नकली शराब बनाने का उपकरण बरामद व भारी मात्रा में रैपर बारकोड सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में अबैध कारोबार के साथ अपराध औऱ अपराधियो पर नकेल कसने के लिये पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रय/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रायपुर भैसही के पास से मुखविर की सूचना पर दबिश दी गयी जिसमे एक अभियुक्त श्रीनिवास गुप्ता पुत्र स्व0 श्यामलाल गुप्ता सा0 रायपुर भैसही टोला भेडिहारी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के कब्जे से अवैध हाई रेक्टीफाईड शराब बंटी बबली ब्रांड का डुप्लीकेट शराब, डुप्लीकेट शराब बनाने का उपकरण व भारी मात्रा में नकली रैपर बार कोड सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।वही दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस की दबिश शुरू है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 228/20 धारा 420/467/468/471/272 भा0द0वि0 व 60/62 आवकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

विवरण बरामदगी-

  1. दो प्लास्टिक के पैकेट में दो हजार ढक्कन
  2. रेपर बंटी बबली एक बण्डल एक हजार
  3. बार कोड दो बण्डल- दस हजार
  4. एसेन्स(फ्लेवर-750 ग्राम)
  5. स्प्रिट 40 लीटर
  6. नौसादर 600 ग्राम
  7. यूरिया 02 कि0ग्रा0
  8. अवैध शराब बंटी बबली 90 शीशी ।

इन्होंने दिलवाई कामयाबी

  1. प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया
  2. आबकारी निरीक्षक गोपाल जी श्रीवास्तव क्षेत्र प्रथम कुशीनगर
  3. उ0नि0 श्री भगवान सिंह
  4. हे0का0 शंकर सोनकर
  5. प्रधान आबकारी सिपाही रमाकान्त यादव आबकारी टीम कुशीनगर
  6. आबकारी सिपाही राघवेन्द्र वर्मा आबकारी टीम कुशीनगर ।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking