News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के लिये परीक्षा की घड़ी है: सन्तराज यादव

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 16, 2021  |  6:35 PM

1,062 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के लिये परीक्षा की घड़ी है: सन्तराज यादव WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। जिला पंचायत चुनाव प्रत्याशी के साथ साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है।भारतीय जनता पार्टी के जिला से लेकर बूथ तक का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के पक्ष में तन मन धन से लगकर पार्टी को विजय दिलाएगा। यह बातें भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश के सभापति और कुशीनगर के जिला प्रभारी सन्तराज यादव नें कहा।
जिला प्रभारी शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारी और चुनाव प्रबन्धन टोली के साथ समीक्षात्मक बैठक में पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा कर रहे थे।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें बताया कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशी और संगठन के बीच समन्वय के लिए सभी ब्लाकों में एक एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। यह सभी समन्वयक वार्ड संयोजक के साथ मिलकर चुनाव जीतने के लिए क्या क्या करना है और कैसे करना है यह तय करेंगे।
जिलाध्यक्ष नें बताया कि जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय के नेतृत्व में पडरौना विकास खण्ड में अवधेश प्रताप सिंह, विशुनपुरा में सुदर्शन पाल, दुदही में राधेश्याम पाण्डेय, फाजिलनगर में दिवाकर मणि त्रिपाठी, सेवरही में रमेश सिंह पटेल, तमकुही में अजय राय, हाटा में नन्दकिशोर नाथानी, सुकरौली में जयप्रकाश शाही, मोतीचक में राणा प्रताप राव, कप्तानगंज में रामगोपाल गुप्ता व सुषमा शर्मा, रामकोला में जयप्रकाश उपाध्याय, नौरंगिया में विवेकानन्द पाण्डेय, खड्डा में आलोक तिवारी को ब्लाक समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव, सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, विजय शुक्ल,रमेश सिंह, सीता सिंह, विश्वरंजन कुमार आनन्द, विवेकानन्द शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, सुषमा शर्मा, रामसागर कुशवाहा और मारकण्डेय दूबे कोविड दिशानिर्देश का अनुसरण करते हुए उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking