News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर◆गर्भिणी गौहत्या मामले में बजरंग दल ने दोषियों को तड़ीपार करने की उठाई मांग.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 19, 2021  |  9:30 PM

1,357 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर◆गर्भिणी गौहत्या मामले में बजरंग दल ने दोषियों को तड़ीपार करने की उठाई मांग.। WhatsApp
Responsive image

पालघर.। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर के पास हुई गर्भिणी गोहत्या मामले को लेकर संजीदा बजरंग दल के कोंकण प्रांत संयोजक संदीप भगत ने मौका-ए-बरदात का दौरा करने के बाद क्षोभ प्रकट करते कड़े शब्दों में निंदा किया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...


बजरंग दल कोंकण प्रांत संयोजक भगत ने गुरुवार की शाम बोईसर पूर्व धनानीनगर घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आबादी वाले इलाके में बर्बरतापूर्ण गर्भिणी गौमाता की हत्या में शामिल दोषियों को सख्त सजा के साथ पुलिस प्रशासन से तड़ीपार किये जाने की मांग किया है। जिससे भविष्य में ऐसे अमानवीय घटनाओं का दुस्साहस फिर से कोई गौ हत्यारा नही कर सकें।


बजरंग दल पालघर जिला ईकाई की ओर से गुरुवार को अपराह्न 4.00 बजे बोईसर पुलिस स्टेशन में कोंकण प्रांत संयोजक के नेत्रृत्व में ज्ञापन सौपा गया। बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह,विहिप के मुकेश दुबे, एस.पी.सिंह, तुलसी आर.छीपा, किशोर कराले,मनोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।


नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने भी गौहत्या पर खेद प्रकट करते ठोस कदम उठाने की पुलिस प्रशासन से मांग किया है।
जानकारी के लिए बतादें कि बोईसर पुलिस की ओर से कारवाई बड़ी तेजी से सही दिशा में बढ़ रही है।जिसकी जानकारी देते सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंखे ने बताया है कि घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर दो अन्य को कस्टडी में लेकर आगे की पूछताछ जारी है। जल्दी ही मामले का खुलासा करते हुए कठोरतम कानूनी कारवाई की जायेगी.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking