News Addaa WhatsApp Group

पालघर●भाजपा के पूर्वमंत्री व श्रेष्ठ नेता विष्णु सावरा का निधन से भाजपाइयों में शोक।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 9, 2020  |  10:00 PM

1,658 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●भाजपा के पूर्वमंत्री व श्रेष्ठ नेता विष्णु सावरा का निधन से भाजपाइयों में शोक।
पालघर। भारतीय जनता पार्टी के पालघर जिले के कद्दावर वरिष्ठ नेता व पूर्व आदिवासी विकास मंत्री व.पालघर जिला पालक मंत्री  विष्णु सावरा का लंबी बिमारी के बाद बुधवार शाम तकरीबन 8.00 बजे के आसपास निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। परिवार में धर्मपत्नी समेत दो बेटे और एक बेटी बताई जा रही है। उनके निधन की खबर मिलने के पश्चात  समूचें जनपद में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में जहां गहरा शोक व्याप्त हुआ है।वही विपक्षियों ने भी पूर्व मंत्री व विधायक विष्णु सावरा के निधन पर बेहद अफसोस जताया है।
   पूर्व मंत्री विधायक सावरा का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके नीज निवास स्थान वाडा में दोपहर लोगों के अंतिम दर्शन के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जायेगा।
     भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकुमार पाटिल ने दिवंगत विष्णु सावरा के निधन पर श्रेष्ठ नेता कुशल मार्गदर्शक के खोने का अफसोस बताया है। 
     भाजपा जिला संगठन महासचिव संतोष शिवाराम जनाठे ने दिवंगत सावरा को बहुत करीब से उनकी सादगीपूर्ण जीवन के साथ पार्टी के लिए सर्मपण का दिन को याद करते भाजपा की अपूरणीय क्षति बताया है।उनकी कमी और कार्यकर्ताओं के लिए दिये गये संदेश को लंबे अर्से तक याद किया जायेगा। ईश्वर उनके आत्मा को शांति व परिजनों को दुःखद घड़ी में सबल बनाये ऐसी प्रार्थना भी किया है।
      भाजपा नेत्री व पालघर नगरपरिषद की आरोग्य सभापति लक्ष्मी देवी प्रसाद हजारी ने दिवंगत सावरा को राजनीतिक गुरु, मार्गदर्शक कहते हुए पार्टी समेत अपने लिए बेहद हतप्रद खबर मानते हुए ईश्वर से उनके आत्मा को शांति और परिवार को इस दु्ःखद घड़ी में शक्ति देने का प्रार्थना किया है।

आज की हॉट खबर- IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी...

संबंधित खबरें
“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम
“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम

कुशीनगर । जिले की तमकुहीराज पुलिस का आज एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा…

तेज आंधी में भर भरा कर गिरी दिवाल, दबकर महिला की मौत
तेज आंधी में भर भरा कर गिरी दिवाल, दबकर महिला की मौत

खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मठिया बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे…

IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी उल्टी रिपोर्ट, हाटा कोतवाली के दीवान पर सवाल
IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी उल्टी रिपोर्ट, हाटा कोतवाली के दीवान पर सवाल

कुशीनगर। जिले की कोतवाली हाटा में आईजीआरएस (IGRS) शिकायत निस्तारण को लेकर एक चौंकाने…

हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली! सीएम के आदेशों को चुनौती, हाटा में ठेकेदार पर गंभीर आरोप
हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली! सीएम के आदेशों को चुनौती, हाटा में ठेकेदार पर गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद के नगर पालिका हाटा में नेशनल हाईवे पर खुलेआम वाहन चालकों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking