News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर तहसील के तलाठी स्व.अहिरे की धर्मपत्नी को जिलाधिकारी द्वारा पचास लाख रुपयें की सहायता भेंट.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 14, 2021  |  7:27 PM

1,456 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर तहसील के तलाठी स्व.अहिरे की धर्मपत्नी को जिलाधिकारी द्वारा पचास लाख रुपयें की सहायता भेंट.।
पालघर.। पालघर तहसील कार्यालय में तलाठी पद पर  सेवारत स्व.अशोक भीमराव अहिरे की धर्मपत्नी प्रमिला अशोक अहिरे को  आज बुधवार को पालघर जिलाधिकारी कार्यालय में पालघर तहसीलदार सुनील शिंदे की अनुशंसा पर जारी शासन की ओर से वित्तीय मदद अनुग्रह राशि 50,00,000/-पचास लाख रुपयें का चेक जिलाधिकारी डाँ. माणिक गुरसल के हाथों सुपुर्द किया गया।
     याद रहे कि विगत वर्ष पालघर तहसील कार्यालय में सेवारत अहिरे का कोरोना के संक्रमण के पश्चात ईलाज के दौरान 27.09.2020 को स्वर्ग वाश हो गया था।
      जानकारी के लिए बतादें कि महाराष्ट्र शासन की ओर से तय निर्णय क्रमांक 2020/प्र.क. 4/व्यय-9 दिनांक 29.05.20 व दिनांक 14.10.20 के तहद शासकीय सेवा में तैनात किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी की कोरोना विषाणु के संक्रमण के कारण मृत्यु पर शासन की ओर से अनुग्रह राशि के रुप में पचास लाख रुपयें उनके परिजनों को मदद के रुप में भेंट की जायेगी।
शासनादेश के एडवाइजरी के मुताबिक तहसीलदार पालघर सुनील शिंदे की अनुशंसा पर शासन की ओर से निर्गत सहायता राशि जिलाधिकारी पालघर ने  भेंट की है।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking