News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर में प्लाझ्मा थेरेपी से उपचार की तैयारी शुरू, प्लाज़्मा दानदाताओं से आगे आने का आह्वान:-डीएम.

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 7, 2020  |  12:38 PM

1,831 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर में प्लाझ्मा थेरेपी से उपचार की तैयारी शुरू, प्लाज़्मा दानदाताओं से आगे आने का आह्वान:-डीएम. WhatsApp
Responsive image
पालघर। कोविड-19 के रोगियों के ईलाज के लिए श्रेयस्कर साबित हो रही  प्लाझ्मा थेरेपी केंद्र पालघर में जल्दी आरंभ करने की अनुमति के तैयारियों का अंतिम रुप दिया जा रहा है। इससे पालघर जिला प्लाझ्मा थेरेपी का उपयोग करने वाले जिलों में समाविष्ट हो जायेगा।
        उक्त आशय की जानकारी पालघर जिलाधिकारी डाँ. कैलाश शिंदे की ओर से दी जा रही है।
       जिले के नालासोपारा स्थित सठिया ट्रस्ट सोसायटी के अध्यक्ष विजय महाजन ने जिलाधिकारी डाँ.कैलास शिंदे व जिला शल्य चिकित्सक डाँ. कांचन वानेरे से कार्यालय में भेंटकर उनके ट्रस्ट को रक्तपेटी से प्लाझ्मा निकालकर प्लाझ्मा थेरेपी की ईलाज की ईजाजत के बारे में जानकारी दी है।
●पालघर होगा प्लाझ्मा थेरेपी वाला पहला जिला●
  
          जिले में जिलाधिकारी डा.शिंदे के सफल प्रयास व मार्गदर्शन में महाराष्ट्र का पालघर प्लाझ्मा थेरेपी का उपचार शुरू अरने वाला पहला जिला बनने जा रहा है।इससे कोविड-19 के रोगियों को प्लाझ्मा थेरेपी से भरपूर लाभ मिलेगा इसमें कोई शंका की गुंजाइश नही रह जायेगी। जिले के पालक जिलाधिकारी ने इस थेरेपी के लिए कोविड-19 के ईलाज के पश्चात ठीक होकर अच्छी दिनचर्या में रह रहे लोगों का आह्वान किया है कि देशहित व मानवसेवा के लिए अपनी प्लाझ्मा दान करें। जिससे अन्य रोगियों को जीवनदान मिल सकें। 
● प्लाझ्मा दानकर्ता साथियाँ ट्रस्ट से करें संपर्क●
        जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि इसमें किसी भी प्रकार की घबराहट की बात नही है। ज्यादातर लोगों से इस मुहिम में सहयोग करने के साथ ही साथियाँ ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय महाजन के दुरध्वनि क्रमांक 9028641886 पर जानकारी के लिए संपर्क करने का सविनय आग्रह भी किया है।इस मुहिम में शामिल प्लाझ्मा दानदाता कोरोना से जारी जंग में मील के बड़े पत्थर साबित हो सकते है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking