News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने नेबुआ नौरंगिया थाने का किया औचक निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 13, 2021  |  2:52 PM

1,717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने नेबुआ नौरंगिया थाने का किया औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने नेबुआ नौरंगिया थाने का किया औचक निरीक्षण
  • आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारियों का जायजा लिया

कुशीनगर । मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण करने जिला पुलिस प्रमुख कुशीनगर ने थाना नेबुआ नौरंगिया पहुच कर हर एक पहलू का क्रमवार जांच किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल अपने औचक निरीक्षण में थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण कर वहाँ की स्थितियों की जानकारी ली। अभिलेखों के उचित रख रखाव के लिए उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह को निर्देशित किया। वही उन्होंने आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों के विषय में जानकारी लेने के बाद उनके निस्तारण की स्थितियों की पूंछतांछ की। उन्होंने साफ शब्दों में पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उनपर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु भी दिशा निर्देश दिया।

थाना कार्यालय के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने पर अधिकारियों से आगामी पंचायत चुनाव के सम्बंध में की गयी तैयारियों का जायजा लिया एवं सभी को पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने साफ शब्दों यह भी कहा की नामांकन के बाद प्रत्याशीयो की हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की प्रलोभन, दबाव की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाय, हर कीमत पर निष्पक्ष, व शान्ति पूर्वक माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने के लिये हमें तैयार रहने है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking