News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रदूषण व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये फैक्ट्री प्रबंधक:-पालक मंत्री पालघर.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 20, 2020  |  10:12 PM

1,113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रदूषण व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये फैक्ट्री प्रबंधक:-पालक मंत्री पालघर.।
पालघर। औद्योगिक क्षेत्र बोईसर,तारापुर में बढ़ रहे प्रदूषण और दुर्घटनाओं को काबू करने के लिए कारखानदारों को जरूरी कदम उठाने की बात करते पालघर जिला पालक मंत्री व राज्य कृषि मंत्री दादा जी भुसे ने एक महिने का समय सीमा तय किया है।
       पालक मंत्री भुसे महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के बोईसर, तारापुर,वसई,पालघर के विभिन्न समस्याओं, प्रदूषण,दुर्घटनाओं, घनकचरा को लेकर पालघर के जिलाधिकारी मणिक गुरसल,कामगार उपायुक्त, औद्योगिक सुरक्षा मंडल के तमाम अधिकारियों, पालघर उपाविभागीय अधिकारी डी.एस.नेरकर,समेत प्रदूषण नियंत्रण मंडल,एमआयडीसी के अधिकारियों के साथ मंत्रालय में जारी  बैठक के दौरान सख्त लहजें में कही है।
      राज्यमंत्री भुसे ने कोरोनाकाल व लाँकडाऊन की चर्चा करते आगे कहा कि वैश्विक महामारी के बीच रोजी रोजगार की समस्या के साथ औद्योगिक ईकाइयों में कार्यरत कामगारों की सुरक्षा तथा प्रदूषण पर नियंत्रण करने का प्रयत्न सही मायने में नजर आना बहुत जरूरी है। कारखानों में दुर्घटनाओं के जवाबदेही तय करते हुए कठोरतम कार्यवाही के साथ भविष्य में दुर्घटनाओं के साथ प्रदूषण पैदा करने वालों पर लगाम लगाने का सभी को निर्देश दिया। प्रदूषण को रोकने के लिए कारखानों की ओर से वृक्षारोपण का मुहिम शुरू करने की आग्रह किया।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking