Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

प्रिया गैस एजेन्सी में हजारों रूपये के समान के साथ नकदी भी चोरी, बहादुरपुर चौकी क्षेत्र के लतवा मुरलीधर में स्थित है एजेन्सी

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
May 12, 2020, 11:22 AM IST • अब तक 2.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

*गैस एजेंसी में हजारों रूपए के समान के साथ नगदी चोरी।*

*रिपोर्ट::छोटलाल सिह पटेल

Advertisement

*तमकुहीराज, (कुशीनगर)* तरया सुजान थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर में स्थित गैस एजेंसी में रखे हुए समान के साथ काउंटर में रखा गया पच्चीस हजार रुपए की चोरी होने का समाचार प्रकाश में आया है।
जानकारी हो की सोमवार की रात लतवा मुरलीधर में स्थित प्रिया गैस एजेंसी में अज्ञात चोरों द्वारा इनवर्टर,दो नया बैट्री , जिओ का वाई फाई,सीसी टीवी कैमरा, लेपटॉप के साथ काउंटर में रखा नगद पच्चीस हजार रूपए पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर चलते बने। मालूम हो कि प्रत्येक दिन के तरह अपनी एजेंसी को शाम को बंद कर के सभी स्टाफ घर चले गए की रात्रि में अज्ञात चोरों ने एजेंसी का शटर में लगा ताला को खोल कर अंदर प्रवेश कर के काउंटर में रखा गया पच्चीस हजार रूपए पर‌ अपना हाथ साफ़ कर दिए। जब सुबह मंगलवार को स्टाफ एजेंसी पर पहुंचा तो आधा शटर खुला हुआ था। और कमरे में रखा हुआ समान गायब था । और कागजात इधर उधर विखरे हुए पड़े देख कर स्टाफ‌ अवाक हो गया। और इस की सूचना गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के साथ बहादुरपुर पुलिस चौकी को दिया।घटना की सूचना पर बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम नरायण सिंह मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना के बारे में जानकारी लिया। और जल्द ही पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।

‌

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi