News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रेमिका के साथ गन्ना के खेत मे मिला होम क्वारन टाईन से भागा युवक, जानिये तब ग्रामीणों ने क्या किया सेवा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 22, 2020  |  12:26 AM

2,169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रेमिका के साथ गन्ना के खेत मे मिला होम क्वारन टाईन से भागा युवक, जानिये तब ग्रामीणों ने क्या किया सेवा WhatsApp

न्यूज अड्डा टीम कुशीनगर

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

होम क्वारंटाइन से भागा युवक खेत में प्रेमिका के साथ मिला

लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में होम क्वारंटाइन युवक बुधवार को गन्ने के खेत में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई करने के साथ पुलिस को सौंप दिया। बाद में दोनों के परिजन उनका निकाह कराने पर राजी हो गए। उन्होंने लिखकर दिया कि 30 मई तक निकाह कराकर पुलिस को सूचना देंगे। इसी आधार पर होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश के साथ दोनों को घर भेज दिया गया।
खड्डा थाना क्षेत्र के गांव का प्रवासी मजदूर कुछ दिन पूर्व बाहर से लौटा था। अस्पताल में उसकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया। युवक इसका उल्लंघन करते हुए बुधवार को अपनी प्रेमिका से मिलने गन्ने के खेत में पहुंच गया। काफी देर से गायब युवक को खोजते हुए परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचे और दोनों पकड़ लिया। पिटाई करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। आठ घंटे बाद लड़के ने 30 मई से पहले होम क्वारंटाइन की अवधि समाप्त होने के बाद लड़की से निकाह कर लेने की बात कही। एसओ खड्डा रामकृष्ण यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं। निकाहनामे की बात पर दोनों परिवारों ने समझौता कर लिया है। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking