News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर में दिन में विजयदशमी और शाम को मनी दिवाली.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 5, 2020  |  2:56 PM

1,853 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर में दिन में विजयदशमी और शाम को मनी दिवाली.। WhatsApp

पालघर। लगभग 500 वर्षों की कठिन परीक्षा के पश्चात संवत 2077,भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया तदनुसार 5 अगस्त 2020 को भारतवर्ष के प्रधानमंत्री रुपी यजमान के शुभहस्तों से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि पर विशाल भव्य राममंदिर निर्माण का सारे विघ्नों के पटाक्षेप के साथ भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य का श्रीगणेश हो गया।त्रेतायुग के अनुसार आज भारतवर्ष में फिर से लोगों ने दिन में वर्ष विजयदशमी और शाम को दिवाली भी हर्षोल्लास के साथ झूमते हुए रामभक्तों ने लड्डू बांटते हुए मनाई।
           विद्वत जनों के मुताबिक यह शुम दिन ,शुभ समय ,शुभ क्षण,शुभ घड़ी 5 शताब्दियों,7 पीढियों,49 दशकों,492 वर्षों,1,79580  दिवसों ,43,09,920घंटों,25,85,95,200 मिनटों और 15,51,57,12,000 सेकेंडों के प्रतिक्षण मिला है।
            हिंदू युवा वाहिनी बोईसर जिला पालघर(ग्रामीण) की ओर से औद्योगिक शहर बोईसर पूर्व धनानीनगर कार्यालय पर आयोजित भूमिपूजन के मांगलिक अवसर पर सोशल डिस्टैंसिंग के तहद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी समेत तमाम युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे ने भगवान राम के चित्र पर मल्यार्पण के बाद उनकी आरती करते हुए अहलादित हुए। यहां सभी रामभक्तों को मिष्ठान्न देकर मूँह भी मीठा कराया गया।
बोईसर मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे ने प्रभु श्री राम का स्मरण करते हुए कहा कि
        प्रभु की कृपा भयहूँ सब काजू।
         जन्म हमार सफल भय आजू।।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...


औद्योगिक शहर बोईसर प. भैय्या पाड़ा स्थित त्रिमूर्ति साई सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलेदार वर्मा की ओर से प्रभु श्रीराम की आरती करते हुए बड़े जयकारे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मभूमि पर राममंदिर निर्माण की खुशी में 80 किलो मोतीचूर के लड्डू ईलाकों में बांटे गयें।
इस सुअवसर पर महात्मा रामनगीना यादव, युवा नेता संजय बारी,सामाजिक कार्यकर्ता देविदत्त पोखरिया,कपिलदेव मिश्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking