महज दिखावा बनकर रह गई पानी की टंकी,बूंद बूद के लिए तरस रहे लोग
रबीन्द्र कुमार रवि/रामकोला/कुशीनगर
विकास खंड रामकोला के ग्राम पंचायत टेकुआटार में लगभग बारह हजार की आबादी वाले लोग पानी की एक एक बूंद बूंद के लिए तरस रही है। गांव के लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जल निगम और तहसील व ब्लाक प्रशासन से ग्रामीणों ने शिकायत की तो कई महीनों बाद तीन से चार दिन पानी सप्लाई मिला पुनः पानी सप्लाई मिलना बंद हो गया इससे आजीज आकर भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या से निजात की मांग की है।
शुक्रवार को अपने आवास पर इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुइ है। गांव की आबादी लगभग बारह हजार से ऊपर है। इसमें 65 प्रतिशत लोग मजदूर हैं। और शेष कृषि पर आधारित है। गर्मी आते ही गांव में पानी की समस्या हो जाती है। स्थिति यह है कि लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ता है। कोरोना जैसे भयानक महामारी चल रही है।पूरा देश इस समय संकट से जूझ रहा है। सरकार द्वारा करोंड़ो रुपये लगाकर हर गाँव मे शुद्ध पेय जल के लिए पानी टँकी लगाई है जो सिर्फ महज दिखावा बन कर रह गया है। ग्रामीणों ने विभाग को कई बार शिकायत किया लेकिन गैर जिम्मेदार अफसर और कर्मचारी सुनने को तैयार नही है। इससे आजिज आकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा कि ग्रामीणों को शुद्ध प्याऊ जल मिल सके
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…