Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

राहगीरो और आम लोगो की क्या थी समस्या की एसडीएम हाटा को करना पड़ा त्वरित निस्तारण

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jun 13, 2020, 3:35 PM IST • अब तक 1.3K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • मुख्य मार्ग में जल जमाव की वजह से राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को हो रही थी काफी समस्या।
  • कई महीनों से दो परिवारों के बीच नाली विवाद से लगा था सड़कों पर पानी।
  • ग्राम सभा के युवाओं के द्वारा एसडीएम हाटा तक पहुंची समस्या का हुआ तुरन्त निस्तारण।

विकास खंड सुकरौली के ग्राम सभा सेमरी महेशपुर के महादनपुर टोले पर कई महीनों से थी जल जमाव की समस्या जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानिय लोगों को भी इसका खामियाजा दो परिवारों के नाली विवाद की वजह से झेलना पड़ रहा था, यही नहीं अक्सर कोई ना कोई राहगीर जरूर उस नाली के पानी में गिरकर घायल हो जाता था
रास्ते में नाली का पानी इसलिए लगा था क्यों कि दोनों परिवारों के द्वारा सड़क के दोनों बगल मिट्टी गिरवा कर घेर लेने से सड़क गढढे में तब्दील हो गई,
इस समस्या को देखते हुए ग्राम सभा के कुछ युवक व युवा नेता नन्हे यादव मामले को लेके आगे आए और इस समस्या का निराकरण हेतु एसडीएम हाटा को ज्ञापन सौंप कर उन्हें अवगत करवाया और उन्होंने जन समस्या को देखते ही एक्शन लिया और लेखपाल तथा प्रशासन को मौके पर भेज कर नाली निर्माण का कार्य आज संपन्न करवाया।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi