वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
जनता की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना तथा उनका समाधान कराना ही मुख्य उद्देश्य-सभाषद प्रतिनिधि।।
हाटा कुशीनगर:- नगर पालिका हाटा में लो -वोल्टेज तथा बिजली कटौती की समस्या को लेकर सभासद प्रतिनिधि मनीष कुमार रूंगटा ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा तथा उनसे इस समस्या से निजात दिलाने हेतु अपील की ।ज्ञात हो कि हाटा नगर पालिका में आए दिन बिजली की कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से आमजन का बुरा हाल है, वही लोगों के कूलर, पंखा, टीवी ,पानी के मोटर इत्यादि की भी जलने की समस्या से लोग परेशान हैं ।नगर पालिका में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर के लगने की जगह तैयार है किंतु अभी तक वहां ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।इन सभी समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए सभासद प्रतिनिधि ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर विद्युत समस्याओं से निजात दिलाने की अपील की।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…