Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

विप्र फाऊंडेशन के कार्यकर्ता 5 अगस्त को करें दीपदान.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Aug 4, 2020, 10:50 AM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
पालघर। बुधवार 5 अगस्त को पावन नगरी अयोध्या में जन जन के आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के श्री गणेश के शुभमांगलिक अवसर के पुनीत दिनमान के साक्षी बनने जा रहे गौरवशाली मौके को धरोहर बनाने के लिए विप्र फाऊंडेशन बोईसर की ओर से विडियोकांफ्रेसिंग के जरिए संपन्न बैठक में फाउंडेशन के प्रमुख ब्रह्मदेव जी चौबे ने 5 अगस्त शाम को दीपदान का आग्रह किया है।
        विडियोकांफ्रेसिंग के जरिए की गयी विप्र फाऊंडेशन के कार्यकर्ताओं समेत पदाधिकारियों के बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी स्वजन सपरिवार पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना करें।रंगोली बनाकर शाम को 7 बजे घर के दरवाजे पर 5 दीपक जरूर जलाये।
       विप्र फांऊडेशन बोईसर की विडियोकांफ्रेसिंग में ब्रह्मदेव जी चौबे, बी.एच.पारिख,रविकांत पाण्डेय,डाँ. एकदेव श्रीनेत्र ज्योतिषाचार्य,अखिलेश पाण्डेय,डाँ. रविंद्र मिश्रा,सच्चिदानंद चौबे,हरिओम शरण मिश्रा,आर.आर.गिरी,जी.एल.गौतम , विजय  पाण्डेय,देविदत्त पोखरिया,विनित वशिष्ठ,वरुण मिश्रा ,कपिलदेव मिश्रा, प्रेमशंकर तिवारी, अमित मिश्रा, दिनेश पाठक,रमेशचंद्र मिश्रा,रत्नाकर तिवारी, ओमप्रकाश द्विवेदी,महादेव तिवारी,बी.पी.तिवारी ,राकेश पाण्डेय ईत्यादि अनेक लोगों ने सहभागिता दिखाई।
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi