Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका
Advertisement

पड़रौना: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jul 31, 2020, 12:45 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
  • कोतवाली पड़रौना पुलिस की कामयाबी

अपराध संवाददाता

कुशीनगर। आज वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पड़रौना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को दबोचने में कामयाब हुई है। जिसके निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त को आज पुलिस ने जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शुक्रवार को थाना कोतवाली पडरौना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह, उप निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह, आरक्षी विकाश, अनिल सिह , के साथ चेकिंग के दौरान अम्बे चौक कस्बा के पास से शातिर वाहन चोर पन्नेलाल यादव पुत्र स्व0 भृगुराशन साकिन बेलवा चुंगी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को वाहन संख्या UP-57-A-9140 जो कि फर्जी नंबर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी की अन्य दो मोटरसाइकिल बिना नंबर के बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 253/2020 धारा 41/411/419/420/468 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके निशान देही पर दो औऱ मोटरसाइकिल CD DELUX बिना नंबर YAMHA SALULO बिना नंबर YAMHA SZ बिना नंबर की बरामद हुई है।

Advertisement

मुकामी पुलिस अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही में जुटी है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi