News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: केंद्र पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को करें बर्खास्त: राजेश पाठक

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 7, 2021  |  7:41 PM

1,188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: केंद्र पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को करें बर्खास्त: राजेश पाठक WhatsApp
Responsive image

सुकरौली बाजार/कुशीनगर। हिन्दू जागरण मंच कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। पाठक ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में पुलिस की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला हो रहा है। तो ऐसी स्थिति में वहां आम जनता के ऊपर कितना अत्याचार हो रहा होगा। ममता बनर्जी ने जिस तरह से पश्चिम बंगाल में लोगों में भय का माहौल पैदा करने के लिए जगह जगह पर लोगों के घरों को जलवा रही हैं, बहन बेटियों के साथ सरेआम बलात्कार करा रही हैं,एवं राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं जैसे निर्दोष लोगों की हत्या कर आ रही है। इसे किसी भी देश की हिंदू जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। ममता बनर्जी सहित टीएमसी के दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए पीड़ितों को सहायता दी जाए और घुसपैठिओ को देश से बाहर निकाला जाय।पाठक ने कहा कि ये घुसपैठिए बड़ी तेजी से अपनी जनसंख्या बढ़ा रहे हैं पश्चिम बंगाल क्रुर और लोकतंत्र की हत्यारिन,आतंकवाद अराजकता को प्रश्रय देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो आतंक एव भय का माहौल पैदा किया गया है उसको समाप्त किया जाए।साथ ही निर्दोष जनता की हो रही बेरहमी से हत्या पहले भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर ममता बनर्जी ने जानलेवा हमला कराया था और आप केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला कराया इससे पता लगता है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking