Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

सुकरौली ब्लॉक मुख्यालय गेट बना अस्थाई कूड़ा घर

Chandra Prakash Tripathi
Dec 17, 2020, 8:43 AM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सुकरौली ब्लॉक मुख्यालय गेट बना अस्थाई कूड़ा घर
  • दीवाल पर लगा स्वच्छता का दीप जलाएं, पूरे सुकरौली को स्वर्ग बनाएं लेकिन जमीन पर गंदगी का अंबार
  • गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर हैं कस्बे के लोग

सुकरौली। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय जहां से स्वच्छता व अन्य जागरुकता के संदेश पूरे विकास खंड के गांवों में फैलाए जाते हैं वहीं ही कूड़ों का अंबार लगा हुआ है।सुकरौली विकास खंड के सभी 74 गांव को ओडीएफ हुवे वर्षों हो गए। वहींं इन गांवों मे सफाई के लिए करीब 106 सफाईकर्मी भी तैनात हैं। बावजूद इसके ब्लाक पूरे ब्लाक परिसर में जगह जगह गंदगी और दुर्गंध फैला हुआ है। सुकरौली ब्लाक परिसर में करीब आधा दर्जन विभागों का मुख्यालय है यहां इसी ब्लाक गेट से ही हर रोज सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी होकर गुजरते हैं। लेकिन किसी की नज़र ब्लाक गेट पर पड़े कूड़ों के ढेर पर नही पड़ता है। ऐसे मे कूड़े से उठने वाली दुर्गध लोगों को परेशान कर रही है और लोग इधर मुंह भी नहीं फेरना चाहते। कुल मिलाकर सुकरौली ब्लाक गेट कूड़ा घर बनकर ही रह गया है।

Chandra Prakash Tripathi

रिपोर्ट: सुकरौली, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi