News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: मारपीट में घायल बुजुर्ग की हुई मौत, मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 4, 2021  |  4:06 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: मारपीट में घायल बुजुर्ग की हुई मौत, मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा।

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर।कोतवाली क्षेत्र हाटा के ग्राम संखापार माफी में पंचायत चुनाव सम्पन्न होंने के बाद बीते शुक्रवार को बकाया पैसे को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगो द्वारा गांव निवासी छेदी चौहान पुत्र रामबली चौहान उम्र 65 वर्ष से मारपीट की घटना में घायल हो गए जिनकी मृत्यु सोमवार को हो गई।मौत की खबर गांव के लोगो द्वारा मुकामी पुलिस को दी गयी।जहाँ पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे...

बताते चलें कि गांव शंखापार माफी मे मतदान के एक दिन बाद वोट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमें छेदी चौहान घायल हो गए थे।सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद उनके परिजन घर पर ही उनकी देखभाल कर रहे थे।किंतु पुनः सोमवार को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।मौत की सूचना के बाद गांव के लोग मृतक के दरवाज़े पर इकठ्ठा होने लगे।ग्रामीणों की सूचना पर हाटा कोतवाल जयप्रकाश पाठक मौके पर पहुँचकर लोगो को शांत कराया।बाद में सीओ कसया पीयूष कांत राय भी घटनास्थल पर पहुँचकर लोगो तथा परिजन से घटना की जानकारी प्राप्त की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking