Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा क्षेत्र में बनाया जाय कोविड अस्पताल

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 10, 2021, 8:24 PM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर: हाटा विधान सभा क्षेत्र में हाटा व देवतहा डीएचसी को कोविड अस्पताल बनाये प्रसाशन। क्षेत्र में कोरोना महामारी के कहर से मर रहे नौजवानों व बुजुर्गों पर चिंता जाहिर करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। कहा कि अब कोरोना देहात में पांव पसार दिया है। गांवों में आये दिन लोग बीमार पड़ रहे है और कोरोना के कहर से कई नौजवान काल के मुंह मे समा गए हैं। कुशीनगर जिला बिहार के सटे है। बिहार से भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मरीज अपना इलॉज कराने पहुंच रहे हैं। इस समय मरीजों की संख्या अधिक होने से आये दिन मरीज इलॉज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि हाटा क्षेत्र में कोविड का अस्पताल न होने से यहां के मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही है। क्षेत्र के नौजवान लालमन यादव, बाबूराम पाल, रामू पांडेय आदि की मौत आक्सीजन के अभाव में हो गई। इस तरह आये दिन मौतें हो रही है। श्री सिंह ने हाटा क्षेत्र के हाटा व देवतहा सीएचसी को कोविड अस्पताल बनवाने की मांग की है।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi