हाटा/कुशीनगर: हाटा तहसील के लेखपाल रवि कांत के द्वारा वरासत चढ़ाए जाने के नाम पर खुलेआम पैसा लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रविकांत लेखपाल अहिरौली बाजार क्षेत्र में सेंदुआर व मुंडेरा ग्राम सभा में कार्यरत हैं। इस वीडियो में इनके पास एक व्यक्ति अपनी वरासत चढ़ाने के लिए आ रहा है और इनके पास ही बैठे एक व्यक्ति के माध्यम से पैसे के लेनदेन की बात हो रही है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद लेखपाल उस व्यक्ति से पैसे लेते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से राजस्व विभाग की किरकिरी होती नजर आ रही है तथा महकमे में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भी तरह-तरह की चर्चाएं क्षेत्र में हो रही हैं। अधिकारियोंको इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कर कारवाई करनी चाहिए ।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…