News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: विधायक ने अथरहा घाट पर सेतु निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 10, 2020  |  2:28 PM

1,144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विधायक ने अथरहा घाट पर सेतु निर्माण कार्य का किया शुभारंभ WhatsApp
Responsive image
  • विधायक ने अथरहा घाट पर सेतु निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
  • क्षेत्रवासियों ने विधायक का किया स्वागत

हाटा/कुशीनगर | सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में स्थित अथरहा घाट पर बहुप्रतिक्षित सेतु निर्माण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने विधिवत पूजन के साथ किया। ज्ञात हो कि हाटा विधानसभा में अथरहा घाट पर दशकों से बहुप्रतिक्षित सेतु जो तीन विधानसभाओ हाटा कुशीनगर रामकोला को जोड़ता है जिसके लिए लगभग 20 वर्षों से क्षेत्रीय लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता रहा है। 2017 मे भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने अनवरत प्रयास किया और लगभग पौने ग्यारह करोड़ की लागत से सेतु निर्माण की स्वीकृति दिलायी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हो रहा है वह आप जनता जनार्दन की देन हैं जो केन्द्र व प्रदेश में बहुमत देकर भाजपा की सरकार बनाई है। आगे कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मंत्र को साथ लेकर चलती हैं। हाटा विधानसभा निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है हाटा-पिपराइच मार्ग की चौड़ीकरण 44करोड़ की परियोजना का कार्य पूर्ण की तरफ अग्रसर है सकरौली के पास दशकों से ध्वस्त पुल 1.5करोड़ की लागत से निर्माण होने जा रहा है अग्नि शमन 10 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य प्रारंभ है इस तरह दर्जनों परियोजना का कार्य हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने विधायक के पहुचने पर फूल मालाओ से लाद दिया और सेतु निर्माण कार्य प्रारंभ होने से अपने लोकप्रिय विधायक की भूरि भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर सेतु परियोजना अधिकारी एस पी सिंह, बैरिस्टर शुक्ला, आशुतोष मिश्र, पवन केसरवानी, लालबचन चौहान, रामप्रवेश कुशवाहा, पवन कुशवाहा, राघवेन्द्र शुक्ला, चन्द्रशेखर आजाद, अरुण पांडेय, रजनीश बर्नवाल, राम सूचित कुशवाहा, मुंशी सिंह, शिवनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking