News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: शिव कृपा से मानव भवसागर पार करता है : सांसद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 18, 2021  |  5:56 PM

1,545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शिव कृपा से मानव भवसागर पार करता है : सांसद WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर | सृष्टि के संहारकर्ता भगवान शिव देवों के देव हैं। इनकी कृपा जब समाज को मिलेगी तो दुखों का अंत होना निश्चित है।
उक्त बातें सोमवार को झांगा बाजार में जिला पंचायत सदस्य अखिलेश दास गुप्ता द्वारा आयोजित विशाल शिव चर्चा में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि आदि देव महादेव काफी भोले हैं ।भक्तों द्वारा थोड़ा सा रिझाने पर वे अपने भक्तों के बस में हो जाते हैं।भक्तों पर जो भी संकट आते हैं उसे वे पल भर में समाप्त कर देते हैं
वहीं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि शिव भक्ति का एक मार्ग शिव चर्चा है। इसमें भजनों के द्वारा शिव आराधना की जाती है भक्तों के इस आराधना से देवों के देव महादेव जल्दी प्रसन्न हो अपनी कृपा अपने भक्तों पर बरसाते हैं। शिव आराधना से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सभा को राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह,नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,जितेन्द्र बहादुर सिंह ने भी सम्बोधित किया।
शिवचर्चा के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक अंजली पाठक( अंजल) द्वारा शिव भक्ति भजन बमबम बोलरहा है काशी—,अब गौरा के का होई—,संकट मोचन संकट हरलो नाम है तेरा बाहुबली–सहित अन्य भक्ति भजनों से माहौल को भक्तिमय की।
आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजक जिला पंचायत सदस्य अखिलेश दास गुप्ता ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सब भगवान शिव की कृपा से हुए हैं
इस दौरान सभासद नीलम देवी,अरुण प्रताप सिंह,धर्मेन्द्र उर्फ मिंटू सिंह,मनीष रुंगटा, प्रभारी निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, जितेंद्र सिंह,प्रधान विजय तिवारी, सतेंद्र राव,आलोक पाण्डेय, अरविंद कुशवाहा,सुमित त्रिपाठी, रूपेश तिवारी,दिनेश गुप्ता,रामऔतार गुप्ता,छांगुर रौनियार, जितेंद्र मधेशिया,सधीर रुंगटा,प्रतीक बर्नवाल, रामु राव, सधीर उपाध्याय, मदनपाल, सभासद मुकेश यादव,अम्बरीष पटेल,लालबचन चौहान,विवेक पांडेय,विनोद शर्मा,गोरख गुप्ता,सहित आदि लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking