News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने किया शुद्ध पेयजल प्लांट का उद्घाटन

Farendra Pandey

Reported By:

May 24, 2022  |  10:16 PM

593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने किया शुद्ध पेयजल प्लांट का उद्घाटन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल प्लांट का उद्घाटन मंगलवार को उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने मंत्रोच्चार व पूजा पाठ कर फीता काटकर किए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

तहसील कप्तानगंज का सृजन 2015 में हुआ था जनता आम फरियादी तहसीलकर्मी और अधिवक्तागण के हित में शुद्ध जल की व्यवस्था नहीं थी जिसको लेकर बार संघ कप्तानगंज के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय और महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह से प्लांट लगाने की मांग किए थे। प्लांट लगने से तहसील में प्रसन्नता व्याप्त है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्लांट के पेयजल का लाभ इस भीषण गर्मी में सबको मिलेगा अब तहसील परिसर में आए लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा सरकार हर व्यक्ति को शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए सर्वजनिका स्थलों पर सरकारी खर्चे से इस तरह के प्लांट लगाकर शुद्ध पेयजल प्रदान कर रहे है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि तहसील में आए लोगों को सुविधा मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है जिसको लेकर के ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह से मांग किया गया था जिनके पहल पर एक माह के अंदर ही आरओ प्लांट मिल गया। अब तहसील में आए लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।

इस दौरान अधिवक्ता विनोद मिश्रा हीरा पांडे राजनंदन लाल श्रीवास्तव उमेश दुबे, दारा यादव, आशुतोष कुमार, भानु साहनी, सहित अधिवक्ता बंधु और तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking