News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: समाजवादियों ने तैयारी बैठक कर 2022 में सरकार बनाने को भरी हुंकार।

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 9, 2021  |  7:27 PM

408 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: समाजवादियों ने तैयारी बैठक कर 2022 में सरकार बनाने को भरी हुंकार।

कप्तानगंज/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद दौरे को लेकर पार्टी नेताओं ने पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में दुर्गा पौधशाला कप्तानगंज में तैयारी बैठक की।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

बैठक में राष्ट्रीय सचिव सुनैना कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही अध्यक्षता घनश्याम यादव तथा संचालन संत प्रसाद सुग्रीव ने किया।

मंगलवार को कप्तानगंज के दुर्गा पौंधशाला में तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा भाजपा सरकार में लूट खसोट भ्रष्टाचार महिला के साथ व्यभिचार चोरी डकैती की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रदेश की योगी सरकार समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को अपना बता उसका लोकार्पण कर रही है।भाजपा प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर दंगा कराना चाहती है। देश की मोदी सरकार सरकारी सभी उपक्रमों को अपने चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी को जनता समझ चुकी है। 2022 में अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है ।पूर्व मंत्री श्री सिंह ने 13 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रथ यात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचऩे का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।वैठक को पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती तथा पूर्व विधायक शम्भू चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने जा रही है ।कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार और षड़यन्त्र से सतर्क रहें।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा कैलाश चंद,ए.के.बादल जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह विजय यादव प्रदेश सचिव देवेंद्र यादव जिला सचिव वीरेंद्र यादव के.के.यादव परवेज आलम मंतार अली सभासद सतीश यादव महेश भारती अलाउद्दीन खलील अंसारी रामनिवास यादव आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking