News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसान सम्मान निधी से वंचित किसान अपने बैंकखातो व आधार का सुधार कराए: मुकुट बिहारी वर्मा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 5, 2020  |  5:28 PM

1,163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान सम्मान निधी से वंचित किसान अपने बैंकखातो व आधार का सुधार कराए: मुकुट बिहारी वर्मा WhatsApp
Responsive image
  • बिकास कार्यो का प्रभारी मंत्री ने किया समीक्षा
  • किसान सम्मान निधी से वंचित किसान अपने बैंकखातो व आधार का सुधार कराए: मुकुट बिहारी वर्मा

जिलामुख्यालय कुशीनगर

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

शनिवार को प्रभारी मंत्री मुकुट विहारी वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में विकास कार्यक्रमों सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित की गईं।
बैठक मे प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बैठक के दौरान कहा की आज की बैठक में जिस प्रमुख विन्दुओ को शामिल किया गया है ये सभी गम्भीर व जनता से जुड़े मामले हैं,उन्होंने उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बिंदुओं का शत प्रतिशत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि अगली बैठक में पुनः इन बिंदुओं की समीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने नहरों /रजवाहों की सफाई की समीक्षा दौरान सम्बन्धित अधि0 अभि0 को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया कि नहरों में पानी तब तक नही चलेगा जब तक पूर्ण रूप से सफाई कार्य पूर्ण न कर लिए जाएं, इसदौरान विधायक हाटा द्वारा नहरों की सफाई न होने की शिकायत पर समन्धित को सफाई कार्य से सम्बंधित सूची सभी विधायक गणों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए। नई सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा दौरान पाया गया कि कुल 21 नई सड़को के सापेक्ष 7 पूर्ण व 14 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है, जिसे प्रभारी मंत्री द्वारा बनने वाली नई सड़कों की सूची विधानसभा वार सभी विधायक गणों को उपलब्ध कराने हेतु अधि0 अभि0 पीडब्ल्यूडी को दिए ।
प्रभारी मंत्री द्वारा आज के अंक में प्रकाशित खबर गिट्टी डाल कर सड़क अधूरी के सम्बंध में चर्चा करते हुए सम्बन्धित को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। किसान सम्मान निधि योजना के सम्बंध में प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ये केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जो सीधे किसानों से जुड़ी है , समीक्षा दौरान उप निदेशक कृषि द्वारा बताया गया कि 5 लाख 78 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 5 लाख 47 हजार 895 कृषकों के खातों में पैसा भेजा जा रहा है अवशेष के खातों में आधार की गड़बड़ी या बैंक एकाउंट न0 गलत होने से रुकी है जिसे लगातार प्रयास किया जा रहा हूं सभी त्रुटियों का सुधार करते हुए शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। प्रभारीमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि अगली बैठक से पूर्व सभी कमियों का सुधार कर खातों में पैसा भिजवाना सुनिश्व्हित करें, हमे रिजल्ट चाहिये क्योंकि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
टीकाकरण योजना की समीक्षा दौरान लक्ष्य पूर्ति न होने पर सीएमओ द्वारा लॉक डाउन का हवाला देते हुए अब लग कर इस कार्य को पूर्ण किये जाने की बात कही गई। कोविड-19 की टीकाकरण के सम्बंध में प्रभारी मंत्री द्वारा अभी से पूर्ण तैयारी कर लेने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गय।
प्रधान मंत्री आवास शहरी/ग्रामीण की समीक्षा दौरान बताया गया कि शहरी में 23320 के सापेक्ष 18965 को प्रथम क़िस्त खाते में भेज दिया गया ,तथा ग्रामीण के अंतर्गत 1905 के खातों में प्रथम क़िस्त भेजा गया है, विधायक गणों द्वारा आवास में पात्रों को लाभ न मिलने की शिकायत की गई जिसे प्रभारी मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि जिओ टैगिंग के समय उन्हें भी सूचित किया जाय ताकि पात्र जनों को लाभान्वित किया जा सके, साथ ही आवास के सम्बंध में विधायक गणों को सुची उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री की योजना 2022 तक सभी को आवास देने का लक्ष्य जो निर्धारित है उसे हर हाल में पूरा करें। इसी प्रकार ग्रामीण सड़क योजना, गन्ना मूल्य भुगतान , पुलिस विभाग, शराब तस्करी, पशु तस्करी, सहित अन्य बिदुओं पर भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रभारीमंत्री को आश्वस्त किया कि आप के कुशल निर्देशन में सरकार की मंशा अनुरुप शत प्रतिशत कार्यवाही कि जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षकबिनोद कुमार सिंह, सांसद कुशीनगर विजय दुबे , विधायक कसया रजनीकांत मणि, हाटा पवनकेडिया, खडडा जटाशंकर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचन्द मिश्र, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking