कुशीनगर | जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब काबू में होती नजर आ रही है. पिछले कई दिनों से संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आई है, जो बड़ी राहत देनेवाली बात है. सोमवार को मिली 4545 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 4530 निगेटिव व 15 लोग संक्रमित पाए गए हालांकि 24 घंटे के भीतर 2 संक्रमितों की मौत होने की भी रिपोर्ट मिली है। इन्हे लेकर जिले में अब कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 205 हो गई है. जिले में एक महीने पुराने मृतकों के आंकड़ों को अब अपडेट करने से मृतकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राहत की बात ये रही की जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 252 हो गया है। जिले में अबतक 15284 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है जिनमें से 14838 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।
कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…