खड्डा/कुशीनगर। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर तहसील प्रशासन ने कस्बा के लोगों को जागरूक करने के लिए बिभिन्न चौक -चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू करने के लिए ईओ खड्डा को पत्र लिखकर तत्काल प्रभारी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
खड्डा के उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि कोविड़-19 से लोगों को सतर्कता बरतने व भीड़ भाड़ न लगाने सहित विभिन्न सरकारी गाइड़ लाइन को लोगों में प्रचार प्रसार करते हुए जागरूक करने व संक्रमण से बचाव के लिए कस्बे के गल्ला मण्डी, सब्जीमंडी, हनुमान चौक, आजाद चौक पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू किया जाएगा जिससे संक्रमण के प्रसार में प्रभावी नियन्त्रण किया जा सकेगा। इसके लिए वकायदा अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्र को पत्र लिखकर इसे अविलम्ब लागू करने का निर्देश दिया गया है। इस ब्यवस्था से प्रचार- प्रसार कर कस्वेवासियों को जागरूक किया जाएगा।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…