News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विना मास्क के गांव में प्रवेश बर्जित, गांव की सीमा पर लगाया बैरियर

Sanjay Pandey

Reported By:

May 6, 2021  |  8:16 PM

1,641 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विना मास्क के गांव में प्रवेश बर्जित, गांव की सीमा पर लगाया बैरियर
  • “एसडीएम ने प्रधान को दी शाबाशी”

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के शाहपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष राय व दूसरे गांव लक्ष्मीपुर के प्रधान आनन्द चौहान ने सराहनीय पहल करते हुए दोनों गांव से मिलने वाली सड़क पर बैरियर लगवाकर हर आने जाने वाले लोगों को बिना मास्क गांव में प्रवेश करने पर पावंदी लगाते हुए राहगीरों को हाथ धुलवाकर, सेन्टाइजरजर कराकर ही गांव में प्रवेश दिलवाया जा रहा है। ऐसी जानकारी मिलने पर गुरुवार को एसडीएम अरविंद कुमार व एस एच ओ आरके यादव गांव पहुंच लोगों को कोविड़ महामारी से बचाव व सतर्कता बरत रहे गांव के प्रधान सहित लोगों को प्रोत्साहित किया व बिना काम घर से बाहर न निकलने की अपील की।
एसडीएम अरविंद कुमार व प्रभारी निरीक्षक आरके यादव शाहपुर गांव पहुंचकर बैरियर पर तैनात पहरेदार हरिलाल से जानकारी ली उन्होंने गांव के प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष राय के इस पहल का स्वागत करते हुए शाबाशी दी। गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह से गांव की सीमा पर लगे बैरियर पर पहरेदार है जो प्रवेश करने वालों से हैंडपंप पर हाथ धुलवाते हुए मास्क नहीं होने पर उन्हें मास्क व सैनिटाइजर करा ही गांव में जाने दे रहे हैं। बैरियर पर निगरानी करने वाले पहरेदार को दोनों गांव के प्रधान दैनिक मजदूरी मिलकर दे देते हैं। एसडीएम ने गांव की आशा सुमित्रा देवी से पल्स आक्सीमिटर व थर्मल स्क्रेनर के बारें में जानकारी ली तो आशा ने बताया कि ब्लाक के कर्मचारी के पास है। इस पर बीडीओ को सभी गांवों में ग्राम प्रधान व आशा के पास इसे तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिससे गांव के लोगों को निगरानी टीम चेकअप कर अस्पताल भिजवा सके। बिना मास्क ट्रैक्टर लेकर जा रहे विजय प्रताप सिंह को एसडीएम ने रोकवाकर एस एच ओ से 1000 का जुर्माना कटवाया।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking