News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिले में उल्लासपूर्ण मनी 71वीं गणतंत्र दिवस पर लोगों ने दी तिरंगे को सलामी.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 27, 2021  |  4:13 PM

1,052 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिले में उल्लासपूर्ण मनी 71वीं गणतंत्र दिवस पर लोगों ने दी तिरंगे को सलामी.।

गणतंत्र दिवस की हाईलाईट्स●
1जिला मुख्यालय पर पालक म़ंत्री दादा जी भुसे ने किया ध्वजारोहण।
2-औद्योगिक शहर बोईसर पुलिस स्टेशन पर वरिष्ठ. पु.निरीक्षक कसबे ने दी तिरंगे को सलामी।
3- इंद्रप्रस्थ आँटो सर्विस पर तारापुर पुलिस स्टेशन प्रभारी ने की ध्वजा रोहण.।
4-बोईसर पूर्व धनानीनगर श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की ध्वजा वंदन।
5-आजाद नगर दुर्गा मंदिर पर भाजपा जिला सचिव प्रशांत संखे ने की ध्वजा वंदन।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। राष्ट्र का महापर्व 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समूचे जिले में कोरोनाकाल होने के बावजूद भी उल्लासपूर्ण माहौल रहा। लोगों भारतीय गणतंत्र की वर्षगांठ को सलीके से लेकिन बड़े धूमधाम से मनाया।
कृषि, क्रीड़ा, शिक्षण,आदिवासी विकास के लिए कार्य करते हुए मुझे विश्वास है कि पालघर जिला निरंतर आगे बढ़ रहा है उक्त बाते 71वें गणतंत्र दिवस की ध्वजारोहण व परेड की सलामी लेने के पश्चात जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि, पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री व पालक मंत्री दादाजी भुसे ने जिले को संबोधित करते हुए कहा।
पालक मंत्री ने जिले में चौतरफा विकास की बात करते कोरोनाकाल में मुख्यमंत्री ठाकरे की मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी अभियान की सराहना करते कोरोना के प्रार्दुभाव को रोकने में सक्षम बताया। टीम इंडिया के सदस्य होनहार शार्दूल ठाकुर की बेहतरीन खेल की सराहना करते पालघर रत्न के रुप म़े सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में नगराध्यक्ष उज्जवला काले,सांसद राजेंद्र गावित,विधायक श्रीनिवास वनगा, जिलाधिकारी डाँ.माणिक गुरसल, सीईओ सिद्धराम सालीमठ,पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे,तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी,स्वतंत्रता सेनानी,वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...


औद्योगिक शहर बोईसर प.स्थित
एमआयडीसी पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे ने ध्वजारोहण के बाद तिरंगे गर्मजोशी के साथ अधिनस्थों के साथ सलामी दी।


इंद्रप्रस्थ आँटो सर्विस पास्थल पेट्रोल पंप पर उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि. की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े उल्लासपूर्ण ढंग से ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस स्टेशन तारापुर के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष द.जाधव ने ध्वजारोहण करते हुए उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। संस्था द्वारा गणमान्य अतिथियों को शाँल, श्रीफल पुष्प गुच्छें देकर स्वागत भी किया गया।


बोईसर पूर्व धनानीनगर (कृष्णानगर) स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर प्रा़ंगण में आयोजित 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात सभी ग्रामवासियों ने एक स्वर से राष्ट्र गान करते हुए तिरंगे को सलामी दी।इस मौके पर श्रीराधाकृष्ण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं मिठाई का वितरण किया गया।


श्री अनिरुद्ध इंग्लिश स्कुल गणेशनगर (बोईसर) में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि स्वरूप नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय प्रभारी/संयोजक सत्यप्रकाश स़िंह द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत गणतंत्र के सही मायने स्कुली बच्चों को बताते हुए उपहार एवं कैडबरी के चाकलेट दिया गया।

बोईसर प.आजाद नगर मे बहुजन विकास आघाड़ी कमेटी की ओर से गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि मेर्सस जीएम सिनटैक्स के प्रोडक्शन मैनेजर जनार्दन दुबे का स्वागतम विधानसभा बोईसर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मिंटू भाई द्वारा अंग वस्त्रम पुष्प गुच्छें देकर किया गया।


आजाद नगर श्रीबड़ी दुर्गा महरानीजी दरबार के प्रा़ंगण में गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रुप आमंत्रित भाजपा जिला सचिव प्रशांत संखे ने ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। स्थानीय महिलाओं ने अतिथि के सत्कार में मंगलगीत एवं राष्ट्रगीत गाकर माहौल को जोशीला बना दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking