News Addaa WhatsApp Group Join करें

जुआरियों पर बोईसर पुलिस का कसा शिकंजा। धरे गये 10 जुआरी।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 4, 2020  |  4:55 AM

1,571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जुआरियों पर बोईसर पुलिस का कसा शिकंजा। धरे गये 10 जुआरी।
●जुआरियों में मचा हड़कंप.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
 पालघर।जिले के बोईसर पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर दो दिनों में 10 जुआरियों को जुएं की नगदी रकम के साथ गिरफ्तार किया है।
      मिली जानकारी के तहद बोईसर थानार्गंत औद्योगिक शहर बोईसर यशवंत श्रृष्टि के सामने रेलवे मार्ग के समीप साई बाबा मंदिर के पास मुखबिर से मिली सूचना के बदौलत  सोमवार की शाम को गयी छापेमारी में 4 जुआरियों को जुआ खेलते हुए नगदी रकम 6,360/-रुपये के साथ जिलाधिकारी के मनाई आदेश के उल्लंघन और मास्क नही लगाने के जुर्म में बोईसर पुलिस स्टेशन में दर्ज विभिन्न धाराओं के मुकदमों में गिरफ्तार किया हैं।
     ठीक दुसरे दिन मंगलवार को दोपहर ढाई बजे के आसपास औद्योगिक शहर बोईसर भंडारपाडा में मुखबिर के सूचना के उपरांत 6 जुआरियों को जुआ खेलते हुए नगदी 6,600/-रुपये के साथ जिलाधिकारी पालघर के कोरोनाकाल में जारी मनाई आदेश के उलंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के विरुद्ध बोईसर पुलिस स्टेशन मुकदमा संख्या 247/2020भादवि की धारा 188 व महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम कालम 12 तथा आपत्ति व्यवस्थापन अधिनियम 51(ब) के तहद अभियोग पंजीकृत किया गया है।
    उक्त कार्यवाही बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे के सख्त दिशानिर्देश पर सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा जुआरियों को  निरूद्ध करने के लिए किया गया है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking