News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग हुआ सुसज्जित।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2021  |  9:42 AM

1,247 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग हुआ सुसज्जित।
●पहले चरण में कुल 16000 कर्मचारियों लिए ड्राय रन का हुआ आयोजन।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
 पालघर। कोविड-19 के रोकथाम में पुरी नियमावली के तहद टीकाकरण के पहले चरण में कुल 16000 कर्मचारियों हेतु ड्राय रन यानि की बेहतर प्लानिंग,मैनेजमेंट का आयोजन वरिष्ठ अधिकारियों के निगरानी में शुक्रवार क़ो मासवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंर्तगत आश्रम शाला मासवन में की गयी।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले क़ो टीके का डोज प्राप्त होते ही पहले चरण में आशासेविका,स्वास्थ्य व ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के 11913,शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 5498 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके दिये जाने है। वहीं दुसरे चरण में पुलिस,50 वर्ष से उपर के सभी नागरिक समेत 50 वर्ष से नीचे के रक्तचाप, मधुमेह, कर्करोग जैसे विभिन्न बिमारियों से पिड़ितों को टीके  दिये जायेंगे।
       मासवन आश्रमशाला में आयोजित ड्राय रन का ताकिद से निरीक्षण करने के लिए जि.प.उपाध्यक्ष निलेश सांबरे, जिलाधिकारी डाँ.मणिक  गुरसल,सीईओं सिद्धराम सालीमठ,जिला आरोग्य अधिकारी डाँ.दयानंद सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
     जिला आरोग्य अधिकारी ने कोविड टीकाकरण मुहिम में शामिल सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को अग्रिम शुभेच्छा और बधाई भी दी।
     इस अवसर पर सदस्या अनुश्री पाटिल, जिला शल्य चिकित्सक अनिल थोरात, अति.जिला आरोग्य अधिकारी डाँ.मिलिंद चौह्वाण, सहा.जि.आरोग्य अधिकारी डाँ.सागर पाटिल, तालुका आरोग्य अधिकारी अभिजीत खंदारे, आयुष्य अधिकारी डाँ.तनवीर शेख,डाँ.महेश बडगुजर अन्य स्वास्थ्य अधिकारी समेत आशा व आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित रही।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking