News Addaa WhatsApp Group

पालघर●भव्य रामलीला महोत्सव में 6वें दिवस सीता हरण प्रसंग बना बेहद आकर्षक.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 28, 2022  |  10:45 AM

1,212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●भव्य रामलीला महोत्सव में 6वें दिवस सीता हरण प्रसंग बना बेहद आकर्षक.।

● दर्शक दीर्घा में महिलाओं और अतिथियों दिखा जमावड़ा.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर.। भगवान श्रीराम के विभिन्न लीलाओं का नाटकीय मनमोहक मंचना 22 वें वर्ष में भव्य रामलीला महोत्सव श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल पालघर रजि.की ओर से पहली बार महिला कलाकारों के साथ जिला मुख्यालय पर कचहरी रोड कांग्रेस भवन मैदान में बनी विशाल पंडाल में किया गया है।सोमवार की रात 6 वें दिवस सूपर्णखा का नाक काटना,सीता हरण जैसे प्रसंगों का नाटकीय मंचन कलाकारों द्वारा अदभुत तरीकें से करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.।
दर्शक दीर्घा में महिलाओं के अपार भीड़ एवं दुर-दुर से आये अतिथियों द्वारा महाआरती से रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ के पश्चात सूर्पणखा का नासिक छेदन,खरदूषण बध,सोने के मृग का सीता द्वारा पाने की जिद्द,भगवान राम द्वारा मृग का जंगलों में पीछा करना और श्री राम को संकट में जानकर लक्ष्मण को मदद के लिए भेजने तथा लक्ष्मण रेखा को पार कर ब्राह्मण वेश धारी रावण को भिक्षा देने बाहर आयी सीता माता का हरण जैसे मार्मिक बिभिन्न लीलाओं का जीवंत करते कलाकारों ने दर्शकों को अंत तक आनंद का गोता लगाते रखा.।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...


रामलीला महोत्सव में अतिथि के रुप में पालघर के पुलिस निरीक्षक अप्पा साहेब,सहा.पुलिस निरीक्षक संतोष जाधव ,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल,औद्योगिक शहर बोईसर के उदमी गिरजेश आर.सिंह,बिहार फाऊंडेशन के प्रमुख बबन सिंह,समाजसेवी कपिलदेव मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र(बबलू) मेश्राम, पालघर नगरपरिषद की नगरसेविका चंदा दीपक दुबे, रोहनी अशोक अंबुरे,शिल्पा अमर बाजपेयी, तरुणमित्र ब्यूरों ओमप्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे जिनका आतिथ्य सत्कार सम्मान चिन्ह,कान्ध्र वस्त्र,पुष्प गुच्छ देकर उत्सव मंडल की ओर से की गयी.।.


कार्यक्रम का आयोजन श्रवण सिंह राजपूरोहित अध्यक्ष,सत्यनारायण राजपुरोहित कार्याध्यक्ष,रमेश चौहान,
सुखदेव राजपुरोहित,पदमाराम पटेल उपाध्यक्ष,दीपक दुबे महासचिव,के.पी.मिश्रा सचिव,किसनसिंह राजपुरोहित कोषाध्यक्ष,एस.एल.पाण्डेय सह कोषाध्यक्ष,अमन स़िंह संगठन मंत्री,संजय सिंह सह संगठन मंत्री,कमलेश प्रजापति, योगेश सिंह व्यवस्थापक,कानूनी सलाहकार एड.व्ही.डी.झारापकर और संयोजक पं.राजू शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा की गयी है।

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking