अर्दली रूम/कुशीनगर
आज रबिवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण के संबंध में थाना कसया पर विवेचकों का अर्दली रुम किया गया। अर्दली रुम के दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं को गुणदोष के आधार पर तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण व लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधि0/कर्म0 को सुरक्षात्मक ढंग से आने-जाने वाले व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ व चेकिंग करनें,लोगों को जागरूक करने,अनिवार्य रुप से मास्क का प्रयोग करनें, स्वयं सोशल डिस्टेन्सिंग नियमों का पालन करने व ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आदेशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया नितेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…