News Addaa WhatsApp Group Join करें

रसूखदार तहसीलदार पर करवाई को लेकर भाजपा का तहसील पर सांकेतिक धरना।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2020  |  1:36 PM

2,225 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रसूखदार तहसीलदार पर करवाई को लेकर भाजपा का तहसील पर सांकेतिक धरना।
पालघर। जिले के पालघर तहसील के  रसूखदार तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर भाजपाइयों समेत तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा धरना एवं रोष प्रकट करने का सिलसिला शुरु हो चुका है। विवादित तहसीलदार सुनील शिंदे की पुनः तैनाती गैर जिम्मेदाराना नजर आ रही है। लोगों का मत है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी का आम जनता से की गयी अमानवीय कृत्य क्या सरकार में बैठे लोगों को शोभा देती है।
       ज्ञातव्य रहे कि लाँकडाऊन के बीच हाल बेहाल परेशान प्रवाशी मजदूरों को घर वापसी को लेकर शासन द्वारा चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए प्रवाशी मजदूरों को पालघर से उत्तर प्रदेश हेतु तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को पिछले महीने 20 मई को जाने की जिला प्रशासन द्वारा सूचनाएं प्रसारित करते हुए पालघर के आर्यन हाईस्कूल में लोगों को टोकन के जरिए ट्रेनों से भेजने की व्यवस्था बनाई गयी थीं। लेकिन प्रवाशी मजदूरों की घर वापसी के लिए पहुँची भारी भीड़ और चिलचिलाती धूप में बंद इ़ंताजामी के बीच मौके पर ट्रेन यात्रा की जायजा लेने पहुंचे रसूखदार तहसील शिंदे साहब एक प्रवाशी मजदूर के जरुरी सवालों पर बिफरते ही पहले चांटा जढ़ते और पीछे हटते पीठ पर लात मारते वीडियो बना रहे कुछ लोगों के कैमरे में कैद हो गये।
         मसलन आपा खोते हुए  वीडियो की तस्वीर दुसरें  दिन 21 मई को मीडिया की सुर्खियां बन हेडलाईन एवं ब्रेंकिंग न्यूज बन गयी। आननफानन में तहसीलदार को 22 मई को अनिवार्य छुट्टी पर भेजते हुए नये तहसीलदार अयुब तंबोली को चार्ज देने के बाद फिर से विवादित शिंदे को पुनः वापस पद पर शोभायमान बना दिया गया।
      भाजपा पालघर की ओर से गुरुवार को सांकेतिक धरना का आयोजन नियमानुसार पालघर तहसील मुख्यालय पर करते हुए रसूखदार तहसीलदार को अविलंब हटाने की मांग की गयी। धरने में पूर्व विधायक पास्कल धनारे,जिला महासचिव संतोष जनाठे, सुजीत पाटील, तेजराज सिंह हजारी,प्रमोद आरेकर
,शशांक राऊत, हरिश्चंद्र पाटील, निघेश देसले शेखर तामोरे,विजय तामोरे, भूषण पाटील, निमीष शुक्ला, शिरीष संखे,अभय दारूवाला,रंजना तिवारी,दिनेश परदेशी, स्वपनिल किनी सम्मिलित हुए।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking