News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: लूट में असफल बदमाशो ने चलाई गोली, दुकानदार घायल!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 6, 2020  |  5:30 PM

1,300 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: लूट में असफल बदमाशो ने चलाई गोली, दुकानदार घायल!

अपडेट/कुशीनगर

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | आज सायंकाल कृष्णा वर्मा उम्र 27 वर्ष पुत्र बृजनाथ वर्मा निवासी बहादुरगंज मिश्रौली थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर को, थानाक्षेत्र रामकोला अन्तर्गत गोबरी चौराहा स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान से अपने घर बाइक से जाते समय रास्ते में लक्ष्मी आटोमोबाईल पेट्रोल पम्प के पास अन्तर्गत ग्राम चन्दरपुर थाना क्षेत्र रामकोला में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा रोककर मारपीट की जाने लगी जिस पर पेट्रोल पम्प पर उपस्थित लोग बचाने दौडे, लोगों को आते देखकर लूट में असफल रहने से दोनों बदमाशों में से एक ने फायर किया, जिससे कृष्णा वर्मा के दोनो पैरों तथा पेट में कुल तीन फायर लगे । फायर करके आगे सड़क पर उनके इन्तजार में खड़े एक अज्ञात बाइक सवार के पीछे बैठकर बदमाश भाग निकलें। घटना की सूचना पर थाना रामकोला की पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को CHC रामकोला लाया गया जहाँ से चिकित्सक द्वारा बाद प्राथमिक इलाज BRD मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल को खतरे से बाहर बताया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नही है। अज्ञात बदमाशों की तलाश हेतु स्वाट,सर्विलांस,SHO रामकोला तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया गया है।घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। घायल का ज्वेलरी का सामान उसकी बाईक की डिग्गी में सुरक्षित है । ज्वैलरी परिजनों को सुपुर्द की जा रही है|
रामकोला न्यूज़ अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking