सुकरौली/कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल तथा अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में सहित सी ओ कसया पीयूष कांत राय के मार्गदर्शन मेंअपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत डेढ़ साल से फरार चल रहे रामबोध यादव उर्फ रामसिंह यादव पुत्र कृष्णा प्रसाद यादव ग्राम झालापुर जनपद सुल्तानपुर को कसया बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट के तहत धारा दर्ज था। मुखबिर की सूचना के आधार पर खबर मिली की गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार अभियुक्त कसया बस स्टैंड के पास देखा गया।खबर मिलते ही प्र० नि० जय प्रकाश पाठक प्रभारी हाटा कोतवाली, उ० नि० सुरेन्द्र बहादुर सिंह इंचार्ज सुकरौली तथा हे० का० काज़ी इकरामुल हक़ की संयुक्त टीम ने अपराधी को गिरफ्तार किया।
कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…
हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…
कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…