News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पुरे मनोयोग से किया गया कार्य असफल नहीं होता:- रणजीत सिंह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 9, 2021  |  6:18 PM

873 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुरे मनोयोग से किया गया कार्य असफल नहीं होता:- रणजीत सिंह

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय नगर पालिका के ढाढा बुजुर्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय रासयो का विशेष शिविर का आज सातवें दिन समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नम्बर 13 के सभासद व भाजयुमो के जिलामंत्री रणजीत सिंह रहें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह कहां कि सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूर्ण करने हेतु लग जाना चाहिए क्योंकि लक्ष्य विहीन शिक्षा को लाभ नही होने वाला है उन्होंने कहां कि मुझसे जो बन पडेगा मै सहयोग करता रहूंगा। कार्यक्रम मे स्वयंसेवक व सेविकाओं द्वारा अनेक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें अंकित गुप्ता, कल्पनाथ यादव सुचित्रा मिश्र, तेज प्रताप, सुस्मिता व सागर गुप्ता द्वारा गीत,भाषण, नाटक, कविता सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा.चैतन्य कुमार सिंह ने विशेष शिविर मे सात दिनों तक स्वयंसेवक व सेविकाओं द्वारा किये गयें कार्यों जैसे योगा,पीटी,लक्ष्य गीत,प्रार्थना,बौद्धिक सहित अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम मे प्राचार्य डा.उषा किरण शर्मा, डा.अनिता गौतम, डा आर के श्री वास्तव, डा.मनमोहन उपाध्याय, डा. कुंजलाल सिंह,डा.देवश मणि त्रिपाठी, डा.दलप्रित कौर,डा.संजय खरवार, डा. रत्नलाल जयसवाल, डा.अजय राय,योगेश, हरिकेश,राजेश कुमार, विजेन्द्र मौर्य, श्रीधर द्विवेदी, पवन कुमार प्रजापति, देवेन्द्र मिश्र आदि स्वयंसेवक व सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया। कार्यक्रम का संचालन डा,अभिषेक कुमार मिश्र ने किया।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking