कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने किसानों से नवीन पेराई सत्र में 8 दिसम्बर 2024 तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में शुक्रवार को कर दिया है, इस बात की जानकारी यूनिट हेड एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने दिया है।
यूनिट हेड एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि चीनी मिल ने 22 नवम्बर 2024 सें 8 दिसम्बर 2024 तक खरीदे गए कुल गन्ना 2.76 लाख कुंतल का 10.21 करोड़ रूपए का गन्ना भुगतान किसानो के खाते में भेज दिया है। कहा कि नियमानुसार 14 दिन में किसानों को भुगतान देनी है लेकिन उससे अधिक 6.97 करोड़ रूपए भुगतान किया गया है, जिससे किसानों को खेती करने एवं गेहूं बुआई में लाभ मिलेगा।
अधिकारी द्वव ने किसानो सें अपील की है कि गन्ना आपूर्ति साफ व ताज़ा ही करें जिससे चीनी परता सही मिल सके। बेसिक कोटा बढ़ाने के लिए गन्ना आपूर्ति कोल्हू या अन्य बाहरी मिलों पर कदापि न करें ।
हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…