रामकोला/ कुशीनगर । आइआइटी पटना से भूविज्ञान व पर्यावरण संरक्षण पर शोध कर रहे पीएचडी छात्र शैलेष कुमार यादव को जकार्ता इंडोनेशिया में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक होने वाले10वां एशियन युवा इंजीनियर वैज्ञानिक कांफ्रेंस में प्रतिभाग लेने हेतु ट्वीट कर निमंत्रण दिया गया है।
शोधार्थी छात्र का शोध कार्य अंतिम चरण में चल रहा है और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शोध से संबंधित कई लेख प्रकाशित भी हुआ है।जिसकी काफी चर्चा है। ब्लॉक क्षेत्र के सिधावे पठान पट्टी निवासी छात्र के पिता भगवंत यादव ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया यह बडे़ ही गर्व की बात है।
यह समाचार सुनकर छात्र की माता नेबुलवास देवी और दादा रामनारायन यादव सहित अन्य परिजनों और ग्रामवासियों में हर्ष है। सभी शुभचिन्तकों ने खुशी का इजहार किया है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…