News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Dec 27, 2023  |  4:59 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम परतावल में बीते मंगलवार की देर रात एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परतावल गांव निवासी उमेश प्रसाद ने अपनी पुत्री शिल्पी 22 वर्षीय का विवाह गांव के ही विष्णु राजभर से डेढ़ वर्ष पूर्व किया था।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

दोनों विवाह के बाद से हंसी खुशी रहते थे।बीते मंगलवार की देर रात शिल्पी ने किसी कारण फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।जब परिजन उसके कमरे के पास गए तो उसकी हालत बिगड़ता देख उसे इलाज के लिए सीएचसी पिपराइच ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर मामला संदिग्ध होने पर इस घटना की जानकारी पिपराइच थाने पर दी।पिपराइच थाने की पुलिस ने इस घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दिया इसके बाद अहिरौली बाजार प्रभारी थानाध्यक्ष रवि भूषण राय उप निरीक्षक विनोद सिंह अपने हमराहियों के साथ पिपराइच स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking