News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: पुरानी जमीनी विवाद में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 31, 2024  |  1:10 PM

689 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: पुरानी जमीनी विवाद में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के लेहनी द्वितीय गांव मे बीते मंगलवार की रात पट्टीदारों ने 22 वर्षीय युवक शिव कुमार राजभर पुत्र बिरजू राजभर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

प्राप्त सूचना के मुताबिक मंगलवार की शाम भैस बांधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।उसके बाद कुछ लोगों ने शराब की नशें में धृत होंकर रात में शिव कुमार गांव के समीप एक दुकान पर बैठ कर मोबाइल चला रहा था।तभी पट्टीदार वहां आए और उसके पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोग व परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सुकरौली ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर शिव कुमार को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।परिजन उसे मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि चार दशक पूर्व युवक के बाबा का भी इसी जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक की जमीन पर पट्टीदारों ने कब्जा कर लिया था प्रशासन ने कुछ दिन पहले युवक को जमीन पर कब्जा दिलाया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking