News Addaa WhatsApp Group Join करें

अमन का सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर चयन, क्षेत्र मे खुशी की लहर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 15, 2025  |  9:28 PM

99 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अमन का सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर चयन, क्षेत्र मे खुशी की लहर

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के सिंगहा गांव के एक होनहार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। चयनित युवा गोरखपुर में रहकर तैयारी कर रहा था। चयन होने पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर बच्चे की उपलब्धियों पर खुशियां मनाई। गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

सिंगहा गांव के पूरब पट्टी निवासी पत्रकार संजय उपाध्याय के बड़े पुत्र अमन उपाध्याय का सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के सदस्यों को दिया है। अमन ने प्राथमिक शिक्षा एम.एम. सेंट्रल एकेडमी नेबुआ और हाईस्कूल व इंटर महात्मा गांधी इंटर कालेज व बीए की पढ़ाई पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से किया।वहीं गोरखपुर मे रहकर एसएससी सीजीएल 2024 की परीक्षा पास कर इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए। इनके चयन पर गांव और परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इनके चयन पर शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। 2024 में बीए उत्तीर्ण करने वाले अमन ने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर ली है। अमन ने बताया कि लाइब्रेरी व आनलाइन पढ़ाई करते हुए तैयारी की है।

इनके चयन पर डा. नीलेश मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य राजेश्वर शाही, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि तिवारी, महेन्द्र पाण्डेय, प्रभाकर शरण पाण्डेय, पवन कुमार शाही, अभिषेक शाही, ग्रापए तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, पिन्टु शाही, संजीव शाही, देवेश प्रताप शाही, संजय शाही एडवोकेट, राकेश शाही, संतोष वर्मा, सागर सिंह आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking