News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज एवं खड्डा थाना क्षेत्र के दो गांजा तस्करों को बिहार पुलिस ने 13 किलो अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 30, 2024  |  6:37 PM

287 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज एवं खड्डा थाना क्षेत्र के दो गांजा तस्करों को बिहार पुलिस ने 13 किलो अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • एक गांजा तस्कर खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहां गांव जबकि दूसरे की पहचान हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी के रूप में हुई पहचान
  • दोनों से पुछताछ के बाद रैकेट के सरगना की तलाश में जुटी बिहार पुलिस

खड्डा/कुशीनगर। यूपी के खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दो गांजा तस्करों को बिहार के पटखौली थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम को 13 किलो अवैध गांजा व एक रेसर बाइक सहित गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान सीमावर्ती यूपी के खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहां निवासी मुकेश साहनी व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा निवासी अनिल साहनी के रूप में हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

गांजा तस्करों की गिरफ्तारी की सूचना पर पटखौली थाना पहुंचे बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने तस्करों से गांजा तस्करी की रैकेट संबंधित पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस दोनों तस्करों की इतिहास भी खंगालने में जुटी हुई है।

तस्करों के बयान व निशानदेही पर सरगना सहित इस रैकेट में जुड़े सभी लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि दो लोगों को 13 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मामले में जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही बिहार पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking